छत्तीसगढ़जगदलपुर 

बस्तर के जंगल में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

जगदलपुर (विश्व परिवार)। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की।
बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts