छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: गोबर से भरे वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

दुर्ग (विश्व परिवार)। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अहिवारा टाउनशिप निवासी 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शेख सैय्यद और उसका दोस्त शेख अफरोज बाइक पर सवार होकर नंदिनी-अहिवारा से हाउसिंग बोर्ड भिलाई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे गोबर से भरे एक वाहन ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शेख अफरोज (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शेख सैय्यद को चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts