छत्तीसगढ़रायपुर

आंजनेय विश्वविद्यालय में एसआईएच 2026 के लिए दो दिवसीय इंटरनल हैकाथॉन संपन्न, 25 टीमों के 150 से अधिक छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम

रायपुर (विश्व परिवार)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, एआईसीटीई एवं एमओई इनोवेशन सेल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर में दो दिवसीय इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन का नेतृत्व IQAC एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसके पश्चात टीमों के मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस इंटरनल हैकाथॉन में कुल 25 से अधिक टीमों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने *मेडटेक / हेल्थटेक, एग्रीकल्चर, स्मार्ट एजुकेशन, साइबर सिक्योरिटी, कल्चर एंड हेरिटेज सहित कुल 17 थीम्स पर अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और स्मार्ट आइडियाज़ प्रस्तुत किए। प्रत्येक टीम का मूल्यांकन विशेष रूप से गठित जूरी पैनल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री से आए अनुभवी विशेषज्ञों ने बतौर जज अपनी भूमिका निभाई, जिसमें आदित्य तमस्कर एवं स्वाति शर्मा शामिल रहे।
वहीं अकादमिक जूरी पैनल में डॉ. जय देवांगन, डॉ. शिल्पा शर्मा, डॉ. हरीश शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमार ने छात्र टीमों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम की समन्वयक एवं एसआईएच की SPOC, अंजू पांडे (HOD, CSE विभाग) ने बताया कि इस हैकाथॉन का उद्देश्य छात्रों में समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना और उन्हें राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है। यहाँ से चयनित सर्वश्रेष्ठ टीमों को अब राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए नामांकित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts