धर्म

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 12 अप्रैल 2026 को चाँदखेड़ी (राजस्थान) में

जबलपुर/भोपाल (विश्व परिवार)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, चाँदखेड़ी में आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन एक दिवसीय होगा।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया को जारी जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत के 350 से अधिक ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष अपने वर्ष 2025 के पदाधिकारियों के साथ सहभागिता करेंगे। साथ ही फेडरेशन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी सपत्नीक चाँदखेड़ी (राजस्थान) पहुंचकर अधिवेशन में शामिल होंगे।

अधिवेशन के विस्तृत कार्यक्रम एवं रूपरेखा की जानकारी शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts