छत्तीसगढ़रायपुर

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को मिल रहा वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन

  • प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है – किरण देव

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा के गुढ़यारी मंडल की प्रशिक्षण शिविर मारुति मंगलम भवन में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और जिस राजनीतिक दल का कार्यकर्ता हर क्षेत्र में प्रशिक्षित होता है, वह दल निश्चित रूप से मजबूती से जनता के बीच पहुंच कर जनमत अपने दल के तरफ करने में सक्षम होता है । श्री देव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। आप सभी के जमीनी परिश्रम का प्रतिफल है जो हम आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने में कामयाब रहते हैं। कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। यहां कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़े अहम कार्यक्रमों का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में प्रशिक्षण शिविर का अहम योगदान होता है, साथ ही मंडल में आपसी संतुलन और मजबूत होता है।
विधायक राजेश मूणत ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होता है। यहां गत समय में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाती है । श्री मूणत ने कहा कि आगामी महीनों में भाजपा संगठन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भाजपा मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को दी जाएगी जिसमें हमे जिम्मेदारी से निभाना है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य भाजपा को दिन प्रतिदिन मजबूत करना है और आप जैसे प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करते हैं।
शिविर में विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित साहू, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अमित मैशरी शाह ,वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार बैस, मंडल अध्यक्ष विनय जैन सहित अन्य भाजपा नेता एवं मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts