देशनई दिल्ली

गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी, सैकड़ों पर्यटक बीच हवा में फंसे

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध गुलमर्ग रोपवे (गुलमर्ग गोंडोला) सोमवार को बड़ी तकनीकी खराबी आने के बाद अचानक रुक गया। बीच हवा में रोपवे की सभी केबिन रुकने से सैकड़ों पर्यटक फंस गए। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद कई पर्यटक घबराकर रोने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों में सबसे ज्यादा डर का माहौल देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर से स्पेशल रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं। भारतीय सेना भी मौजूद है। सेना, पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को गोंडोला केबल कार सेवा में तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया. खराबी के कारण गोंडोला सेवा अचानक रुक गई, जिससे करीब 300 पर्यटक केबल कार के डिब्बों में हवा में ही फंस गए।
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. गोंडोला केबल कार सेवा में तकनीकी खराबी आ गई. खराबी के कारण गोंडोला सेवा अचानक रुक गई, जिससे करीब 300 पर्यटक केबल कार के डिब्बों में हवा में ही फंस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पर्यटकों में दहशत फैल गई. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पर्यटकों को केबल कार से नीचे उतारा जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी समस्या के चलते गोंडोला सेवा को तत्काल रोकना पड़ा. सूचना मिलते ही सेना की 9 राज राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त बचाव टीम मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. बचाव अभियान की निगरानी के लिए तंगमर्ग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोंडोला के अचानक रुक जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कई पर्यटक घबरा गए थे।
घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाने कहा- सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी केबिन और उसमें फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
गुलमर्ग रोपवे एशिया का सबसे ऊंचा और सबसे लंबा केबल कार प्रोजेक्ट है, और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा केबल कार सिस्टम है। यह दो फेज में गुलमर्ग के आधार से कोंगदोरी और फिर अफरवत चोटी तक जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts