देशनई दिल्ली

कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं. उन्होंने लोकभवन में अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस कदम के बाद सिद्धारमैया प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे हैं. उनके साथ उन समय DK शिवकुमार भी मौजूद हैं. इससे पहले सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया. सिद्धारमैया ने इस मीटिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया और तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा. सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस बात का ऐलान भी कर दिया था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं।
सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए दोपहर ढाई बजे का समय मांगा था. सिद्धारमैया ढाई बजे लोकभवन पहुंचकर सीएम पद से अपना इस्तीफा देने पहुंचे. लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया. राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं थे. ऐसे में सिद्धारमैया अब अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंप दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts