दुर्ग

वार्ड 59 हरिनगर में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

  • 16.38 लाख रुपये की लागत से होगा विकास कार्य, नागरिकों को मिलेगी जलभराव से राहत
  • वार्ड 59 हरिनगर में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए वार्डवासियों ने जताया महापौर और पार्षद के प्रति आभार

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड हरिनगर क्षेत्र में बेनडाले डेयरी के पास एवं गंगा सिरमौल घर तक आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार द्वारा किया गया। उक्त निर्माण कार्य की लागत राशि 16.38 लाख रुपये है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद नीलम शिवेंद्र परिहार,रंजीता पाटिल,सुरूचि उमरे, युवराज कुंजाम,अरुण सिंह,शिवेंद्र परिहार, मनमोहन शर्मा,करण करोसिया सहित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड के नागरिकों ने विकास कार्य स्वीकृत कराने पर महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर जल निकासी व्यवस्था के लिए आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। निगम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार करता रहेगा।

इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने पार्षद नीलम शिवेंद्र परिहार एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण निगम की प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts