रायपुर (विश्व परिवार)। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री डेका को हाल ही में सफलता पूर्वक संपन्न कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत तथा नगर पालिकाओं के आम एवं उप निर्वाचन-2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।







