देशनई दिल्ली

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की। पीएम ने बताया कि इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी और पीपुल-टू-पीपुल टाइज बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “आज न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की। बातचीत में हमारी रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण पहलुओं, जिनमें व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, पर चर्चा हुई। हमारे संबंधों को लेकर मजबूत द्विदलीय समर्थन इसकी प्रमुख ताकतों में से एक बना हुआ है।
क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी के नेता और रेमुताका निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। दोनों नेताओं ने व्यापार और लोगों के बीच संबंधों सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी न्यूजीलैंड के साथ संबंधों में व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा। दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल रिकॉर्ड 9 महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) हुआ है। न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में ₹1.72 लाख करोड़ (20 अरब डॉलर) निवेश करेगा। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में भी मदद करेगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts