छत्तीसगढ़रायपुर

चातुर्मास से पहले एक्शन मोड में निगम, जैन मंदिर मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

  • सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया स्थल निरीक्षण, 19 जुलाई से पहले सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानी शहर रायपुर के मालवीय रोड में रूपकला साड़ी सेंटर के पास की गली में दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन, गंदे पानी की सुगम निकासी की व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए चातुर्मास अवधि में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन में इस वर्ष चातुर्मास अवधि में देश भर से दिगंबर जैन समाज के मुनिगण पधारेंगे. उनका सुआगमन यहां दिनांक 19 जुलाई 2026 को होगा एवं चातुर्मास सम्बंधित आयोजन दिनांक 19 जुलाई से प्रारम्भ हो जायेगे.
इस सम्बन्ध में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष संजय नायक ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ से मिलकर उन्हें अनुरोध पत्र लिखकर चातुर्मास में दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग मालवीय रोड में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अन्य मौलिक सुविधा व्यवस्थायें नगर निगम रायपुर के माध्यम से किये जाने का विनम्र अनुरोध किया है।
इस पर आज नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर एवं अन्य निगम जोन 4 अधिकारियों, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष संजय नायक एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया एवं दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन, गंदे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक मौलिक व्यवस्थायें नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में जोन के माध्यम से करवाकर मॉनिटरिंग करवाकर दिनांक 19 जुलाई 2026 के पूर्व अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था दिया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने सम्बंधित निगम जोन 4 अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts