देशनई दिल्ली

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार-टैंकर की टक्कर में 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार इथेनॉल से भरे टैंकर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे विरुल गांव के पास हुई. पीड़ितों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो एडमिशन के सिलसिले में पुणे से वापस आ रही थीं।
हादसे का शिकार हुई कार में सवार चारों लोग वर्धा जिले के सलोद गांव के रहने वाले थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में ‘समृद्धि एक्सप्रेसवे’ पर एक बार फिर रफ्तार के कहर और दर्दनाक मौत का हादसा देखने को मिला है. इस दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, कार और ट्रक में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी।
इथेनॉल से भरा एक ट्रक पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे पर खड़ा था, जिसके कारण अधिकारियों ने ट्रैफिक का रास्ता बदल दिया था. इसी बीच स्थानीय लोगों के अनुसार पुणे से वर्धा की तरफ जा रही एक कार जोरदार रफ्तार से ट्रक से टकरा गई. जिसके तुरंत बाद ही दोनों गाड़ियों में आग लग गयी।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार में मौजूद किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
इस भीषण हादसे में कार ड्राइवर अंकुश राऊत, राजेश टिपले, जाह्नवी टिपले और सुषमा टिपले की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ट्रक ड्राइवर संजय कुमार और क्लीनर समरजीत पाल की भी आग में झुलसकर मौत हो गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts