छत्तीसगढ़रायपुर

नगर पंचायत खरोरा में नवनियुक्त एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

खरोरा (विश्व परिवार)। आज नगर पंचायत खरोरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में नवनियुक्त एल्डरमेन बिसौहा देवांगन, भोलाराम यादव एवं गुरजीत कौर भाटिया का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अनुज शर्मा, विधायक, धरसीवां रहे। इस अवसर पर माननीय नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर, वेदराम मनहरे, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग, रश्मि वर्मा, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण, सुनीता अनिल सोनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत खरोरा, सुमित कुमार सेन, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत खरोरा, ओम प्रकाश सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, न.पं. खरोरा सहित समस्त पार्षदगण, अधिकारी/कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डरमेन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तिल्दा के द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमेन को शुभकामनाएं देते हुए उनसे नगर के विकास, जनहित एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों एवं एल्डरमेन के समन्वित प्रयासों से नगर पंचायत खरोरा के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts