छत्तीसगढ़रायपुर

मैक कॉलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स ने राष्ट्रीय हिमालयन ट्रेकिंग में फहराया परचम

  • हेमकुंड साहिब एवं फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) में आयोजित राष्ट्रीय एडवेंचर कार्यक्रम में लिया सफल हिस्सा

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (ड।प्ब्), रायपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिमालयन ट्रेकिंग (नेशनल यूथ एडवेंचर प्रोग्राम) में सफलतापूर्वक सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित इस साहसिक अभियान में महाविद्यालय के 5 रोवर्स, 2 रेंजर्स एवं 1 रोवर लीडर ने हिस्सा लिया।
यह राष्ट्रीय ट्रेकिंग कार्यक्रम 25 से 31 अगस्त 2026 तक उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब एवं फूलों की घाटी क्षेत्र में आयोजित किया गया। प्रतिभागियों का बेस कैंप एसटीसी नंदप्रयाग, चमोली (उत्तराखंड) में रहा।
अभियान का नेतृत्व रोवर लीडर डॉ. डिग्री लाल पटेल ने किया। उनके सजग मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने हिमालय की दुर्गम एवं प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच साहस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
इस साहसिक यात्रा के दौरान दल ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित एसटीसी नंदप्रयाग रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ की तथा हेमकुंड साहिब तक ट्रेकिंग की। प्रतिभागियों ने लगभग 21 किलोमीटर की ऊँचाई वाली ट्रेकिंग पूरी की। हिमालय की बर्फ से ढकी ऊँची चोटियों, नदियों, पवित्र झीलों और कलकल बहते झरनों से घिरे इस चुनौतीपूर्ण मार्ग ने प्रतिभागियों के साहस और दृढ़ संकल्प की परीक्षा ली।
राष्ट्रीय स्तर के इस एडवेंचर कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद एवं सामूहिक गतिविधियों ने उनमें आपसी सहयोग और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमेन डॉ. रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल, सचिव सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी एवं रोवर-रेंजर लीडर ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे साहसिक एवं एडवेंचर कार्यक्रम विद्यार्थियों में न केवल आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें चुनौतियों का सामना करने, टीम के साथ कार्य करने और जिम्मेदारी निभाने के लिए भी तैयार करते हैं। ड।प्ब् भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts