छत्तीसगढ़

राधा कृष्ण प्रेम मंदिर में डिजिटल ई-ऑफरिंग क्यूआर मशीन स्थापित

बैकुंठपुर (विश्व परिवार)। डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक की बैकुंठपुर शाखा द्वारा प्रेमाबाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल ई-ऑफरिंग (क्यूआर) मशीन स्थापित की गई।
इस सुविधा के शुरू होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अब यूपीआई, क्यूआर कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से दान कर सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं को नकद राशि साथ रखने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी डिजिटल माध्यम से आसानी से दान कर सकेंगे।
बैंक की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर डिजिटल बैंकिंग और कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देना तथा आमजन को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोड़ना है।
डिजिटल ई-ऑफरिंग मशीन का शुभारंभ मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान बैंक की ओर से श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से दान करने की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी भी दी गई।
श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर बैकुंठपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में डिजिटल ई-ऑफरिंग सुविधा शुरू होने से दान की प्रक्रिया अब और अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts