जगदलपुर (विश्व परिवार)। झीरम नक्सली हमला मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने सभी आरोपियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। घटना के 13 साल बाद न्यायधीश अजय सिंह राजपूत ने सभी 10 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, लेकिन जब तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट इसकी पुष्टि नहीं करता तब तक यह सजा नही होगी।
बता दें कि 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर नक्सली हमला हुआ था। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 32 लोगों की मौत हुई थी।
ये हैं आरोपी
1) प्रमिला मोडियम
2) चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना
3) सुमित्रा उर्फ सुमित्रा पुनेम मोडियम
4) मुक्का मांडवी
5) कोसा कवासी उर्फ कोसाराम
6) आयता मरकाम
7) मदकामी देवा
8) जोगा मदकामी
9) बनजामी सन्ना उर्फ चमरू उर्फ डेंगा
10) महादेव नाग
कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है।







