छत्तीसगढ़रायपुर

एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल पहुंचे राजधानी रॉयल्स के हॉकी खिलाड़ी, विद्यार्थियों को दिया देश के लिए खेलने का प्रेरणादायक संदेश

  • ओलंपिक पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ललित कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों में जगाया खेलों के प्रति उत्साह

रायपुर (विश्व परिवार)। एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर में राजधानी रॉयल्स हॉकी टीम के खिलाड़ियों का आगमन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस विशेष अवसर पर खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें खेलों में सक्रिय भागीदारी करने, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने तथा भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में भाग लेने वाली राजधानी रॉयल्स टीम को गोयल टीएमटी, एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, गोयल पाइप्स एवं आईबीसी24 का सहयोग प्राप्त है। छह फ्रेंचाइजी टीमों वाली इस लीग का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करना है।

टीम का नेतृत्व कप्तान ललित कुमार उपाध्याय कर रहे हैं, जो टोक्यो 2020 एवं पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। उन्हें वर्ष 2021 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय पहुंचे खिलाड़ियों में मिडफील्डर ओंकार यादव, तौफीक अहमद, पीयूष कुमार साहू, प्रेमचंद सोय, सुमित मिंज, श्रेयांश चौरसिया, अनिकेत कुजूर एवं योगेश मेश्राम शामिल रहे। डिफेंडर के रूप में जुबैर मोहम्मद, जुनैद अहमद, संजीत तिर्की एवं संदीप यादव, गोलकीपर विनोद यादव एवं हिमांशु मलिक, जबकि फॉरवर्ड खिलाड़ियों में अर्पण लकड़ा, अविनाश एक्का, कुमनाल सेंद्रे, चिंता राम, योगेश यादव एवं रौशन कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री एस. के. तोमर, निदेशक प्रशासन; डॉ. अविनाश पांडे, प्राचार्य; एवं श्री शरद साहू, मार्केटिंग हेड ने गोयल ग्रुप परिवार की उपस्थिति में खिलाड़ियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। सभी ने टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वह क्षण रहा, जब खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने एक साथ उत्साहपूर्वक नारा लगाया—

“मैदान चाहे कोई भी हो, जज़्बा एक ही है—खेलेंगे डट के!”

इस उत्साहपूर्ण संवाद ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। खिलाड़ियों ने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास, टीम भावना और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं।

एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल में राजधानी रॉयल्स हॉकी टीम का यह आगमन खेल भावना, प्रेरणा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक यादगार अवसर साबित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts