रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचेंगी. वे सुबह 11:15 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से मां दंतेश्वरी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी. मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है. पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी।







