छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में ED की दबिश, रायपुर और दुर्ग में सुबह-सुबह पहुंची टीम; जांच जारी

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार को सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्टिव हो गई है. रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी पहुंची है. यहां अधिकारियों की टीम घर के अंदर जांच-पड़ताल कर रही है. यह कार्रवाई किस संबंध में की जा रही है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईडी के अधिकारियों की टीम रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला पहुंची. टीम के पहुंचने के बाद हलचल बढ़ गई. अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं. कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।
फिलहाल, जांच के दायरे में कौन व्यक्ति है और क्या मामला है, इसे लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है. ईडी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. रायपुर के साथ दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की खबर है. हालांकि दुर्ग में छापे की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts