रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों, जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।
बैठक में चर्चा और निर्णयों से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।







