छत्तीसगढ़रायपुर

दिल्ली में इलाज करा रहे किरण सिंह देव से मिले BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जाना हालचाल

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में इलाज करा रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। इतिहास
किरण सिंह देव ने जताया आभार
मुलाकात के बाद किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दिल्ली में आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं अपनी शुभेक्षाएं प्रेषित कीं। उनके स्नेह, आत्मीयता एवं शुभेक्षाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts