छत्तीसगढ़रायपुर

जन्मदिन पर दीपक बैज पहुंचे नकटी, विस्थापितों से मुलाकात कर पदयात्रा का किया ऐलान

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर वीआईपी चौक स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे सीधे नकटी गांव पहुंचे, जहां बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और 15 जुलाई को प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की।
कांग्रेस 15 जुलाई को प्रभावित परिवारों के साथ पदयात्रा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी का कहना है कि नकटी के विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने और उनकी मांगों को राज्यपाल तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है।

दीपक बैज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts