रायपुर

‘गाय एक अनुसंधान’ पुस्तक गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को भेंट, गौ-संवर्धन एवं संरक्षण पर विशेष बैठक भी हुई

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग कार्यालय में गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने अपनी रचित अनुसंधान पुस्तक ‘गाय एक अनुसंधान’ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल को भेंट कर पुस्तक की बारीकियों एवं शोध से अवगत कराया। बैठक के दौरान राज्य में गौ-वंश के बेहतर स्वास्थ्य, संरक्षण और गौशालाओं के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. अखिल जैन ने बताया कि यह अनुसंधान पुस्तक प्रदेश में गौ-सेवा और गौ-संवर्धन के कार्यों को वैज्ञानिक व व्यावहारिक रूप से आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ गौसेवक सुरेश शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पंजीयक डॉ. समीर शर्मा, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सुषमा मिश्रा, नरोत्तम सिन्हा, आत्मबोध अग्रवाल, मनमथ शर्मा मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं गौसेवकों ने गौ-हित में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की और राज्य में गौ-संवर्धन की दिशा में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts