ग्वालियर (विश्व परिवार)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग, फेडरेशन का स्थापना दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 9 अगस्त को चंबल रीजन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन जैन वीर छात्रावास, माधव डिस्पेंसरी के सामने, ग्वालियर में होगा। आयोजन में देशभर से फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, रीजन पदाधिकारी एवं विभिन्न सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होगे ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों से 9 अगस्त को ग्वालियर मे आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे स्वल्पाहार से होगा। इसके बाद ध्वजारोहण, भोजनशाला एवं मंडप उद्घाटन, स्थापना दिवस समारोह तथा उद्घाटन सत्र आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग प्रारंभ होगी, जिसमें संगठन की भावी कार्ययोजना एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में शाम 5:30 बजे राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें देशभर से चयनित टीमें अपनी प्रस्तुति देंगी।
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने बताया कि यह आयोजन संगठनात्मक समन्वय, विचार-विमर्श एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर होगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम-महिमा चौधरी एवं रीजन सचिव
एडवोकेट आशीष-अंकिता जैन के नेतृत्व में सभी तैयारियों अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा है। सभी चंबल रीजन पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित राष्ट्रीय व् देश के सभी ग्रुप अध्यक्ष, सचिव से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।






