छत्तीसगढ़धमतरी

धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने पर विवाद, हिंदू रीति से दाह संस्कार की सहमति के बाद मामला शांत

धमतरी (विश्व परिवार)। जिले के नगरी वनांचल में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर घंटों विवाद की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों की मांग पर जब परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, तब ग्रामीणों ने भी सशर्त दाह संस्कार की अनुमति दी।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्राम पंचायत नवागांव का है, जहां धर्मांतरित महिला महेश्वरी साहू की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। साहू परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाए जाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को गांव में दफनाने पर आपत्ति जताई।
सशर्त दाह संस्कार की दी अनुमति
विवाद के बीच ग्रामीणों और परिवार के बीच बातचीत हुई। इसके बाद परिवार की ओर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने भी सशर्त दाह संस्कार की अनुमति दी।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति के बीच प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभाला गया। धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर उठा विवाद अब सहमति के बाद शांत होता नजर आया। हालांकि, पूरे मामले ने इलाके में धर्मांतरण और अंतिम संस्कार की परंपराओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts