छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में HPCL ने लॉन्च किया HP Navya Composite LPG Cylinder, हल्का और पारदर्शी डिजाइन बनेगा खासियत

रायपुर (विश्व परिवार)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने गुरुवार को रायपुर में अपने नए HP Navya Composite LPG Cylinder का शुभारंभ किया। इस लॉन्च कार्यक्रम में HPCL के अधिकारियों, LPG वितरकों और नए ग्राहकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DGM-Lube RO प्रशांत पराते रहे।

HP Navya Composite LPG Cylinder को ग्राहकों की बदलती जरूरतों और बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में यह हल्का है, जिससे इसे उठाना और संभालना आसान होगा। इसके साथ ही इसका आधुनिक डिजाइन मॉडर्न किचन के अनुरूप तैयार किया गया है।

बाहर से दिखेगा LPG का स्तर

HP Navya की सबसे खास विशेषताओं में से एक यह है कि इसमें सिलेंडर के अंदर LPG का स्तर बाहर से देखा जा सकता है। इससे ग्राहक आसानी से अंदाजा लगा सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है और रिफिल की जरूरत कब पड़ेगी।

नए ग्राहकों को दिए गए HP Navya कनेक्शन

रायपुर में लॉन्च कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस अवसर पर नए ग्राहकों को HP Navya Composite Cylinder के साथ LPG कनेक्शन प्रदान किए गए। HPCL के अधिकारियों ने कहा कि नई पहल की शुरुआत नए ग्राहकों के साथ होना कंपनी के लिए विशेष अवसर है।

HPCL के मुताबिक, रायपुर तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यहां ग्राहकों की जीवनशैली एवं जरूरतों में लगातार बदलाव आ रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी आधुनिक, सुविधाजनक और बेहतर LPG अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

कार्यक्रम में P.N.L. मोहन, CRM-Direct Sale RO, मंगेश एम. डोंगरे, CRM-LPG RO, नितिन जैन, Senior Manager-LPG Sales, HPCL LPG वितरक और नए ग्राहक मौजूद रहे। कंपनी ने HP Navya को नई सोच, आधुनिक तकनीक और HP Gas के भरोसे की दिशा में नया कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts