बलौदा बाजार

जैन समाज ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बलौदा बाजार (विश्व परिवार)। मध्यप्रदेश में रीवा जिले में विहार के दौरान आर्यिका माताजी के साथ हुई दुःखद घटना के विरोध एवं जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज, बलौदा बाजार द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में जैन समाज ने मांग की कि जैन मुनिराज एवं आर्यिका माताजी के विहार मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं वाहन गति सीमा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जैन समाज अध्यक्ष संदीप जैन पूर्व जैन समाज अध्यक्ष दिनेश जैन, जैन समाज सचिव अनुराग जैन, जैन समाज कोषाध्यक्ष धीरज जैन, महिला मंडल अध्यक्ष नविता जैन, महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष ममता जैन सहित मनोरमा जैन, साधना जैन, नेहा जैन, अनिल छाबड़ा, नितिन जैन, प्रवीण जैन एवं ऋषभ जैन उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे एवं सभी ने जैन संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts