छत्तीसगढ़रायपुर

‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ आज होगी रवाना, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर (विश्व परिवार)। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ की जिम्मेदारी भाजयुमो को सौंपी गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को  बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना करेंगे. शाम 4:30 बजे यात्रा दल रवाना होगा. यह संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी और करीब 20 दिनों तक विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी. यात्रा में छत्तीसगढ़ भाजयुमो के 100 युवा शामिल होंगे. यात्रा की शुरुआत वडनगर और काशी से एक साथ होगी, जबकि देशभर में 20 अलग-अलग रूट्स पर यात्रा निकाली जाएगी. प्रत्येक रूट पर 25 पदयात्री सहभागिता करेंगे, वहीं 50 युवा बाइक पर जल कलश लेकर चलेंगे. इस दौरान पवित्र नदियों के जल का संग्रह किया जाएगा और हाटकेश्वर महादेव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts