छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में टीम प्रहरी की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में 4 निर्माणाधीन अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

रायपुर (विश्व परिवार)। आज टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता लाल महेंन्द्र प्रताप सिँह, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह जोन 5 सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उप अभियंता नगर निवेश टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में सम्बंधित रायपुर जिला यातायात पुलिस प्रशासन एवं रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम की उपस्थिति में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 5 क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा पवार भवन के पीछे निर्माणाधीन 4 भवनों में स्थल पर थ्री डी मशीन की सहायता से भवनों में निर्मित दीवाल कॉलम बीम छज्जा एवं अन्य निर्माणों को हटाने की कार्यवाही की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts