छत्तीसगढ़रायपुर

शदाणी दरबार की भजन संध्या में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत युधिष्ठिर जी महाराज से लिया आशीर्वाद

रायपुर (विश्व परिवार)। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा रविवार के संध्या पूज्य शदाणी दरबार में आयोजित भव्य “ भजन संध्या “ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने पूज्य संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
भजन संध्या के दौरान भक्तिमय वातावरण, मधुर भजनों और प्रभु भक्ति की अविरल धारा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर रहा।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मकता का संदेश देते हैं।
उन्होंने पूज्य संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts