रायपुर

नीलू शर्मा का जनदर्शन इस सप्ताह रहेगा स्थगित, अगले सप्ताह से फिर होगा नियमित

रायपुर (विश्व परिवार)। पर्यटन मंडल के विभागीय कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा तीन दिवसीय विशाखापट्टनम प्रवास पर रहेंगे। इसके चलते इस सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा।

पर्यटन मंडल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जनदर्शन स्थगित होने से नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। अगले सप्ताह से जनदर्शन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों को सीधे पर्यटन मंडल अध्यक्ष के समक्ष रखते हैं। अगले सप्ताह से यह व्यवस्था फिर से नियमित रूप से संचालित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts