रायपुर (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एएचपी 2.0 की तीन परियोजनाओं के अंतर्गत आज कचना में 432, पुरैना में 84 और डुमरतराई में 96 मकानों के लिए आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों के क्रम निर्धारण की कार्रवाई नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर नगर निगम सामान्य सभा सभागार में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे द्वारा प्रारम्भ की गयी और उपस्थित सभी पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ किये जाने के प्रति आश्वस्त किया. महापौर ने कचना में आवास हेतु आवेदन करने वाली दो पात्र महिला हितग्राहियों की लाटरी पर्ची निकाली और उन्हें मंच पर बुलवाकर बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।
इस दौरान मंच पर नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त रवि राही, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।








