रायपुर

छत्तीसगढ़ सकल दि. जैन समाज द्वारा रायपुर का युवक- युवती परिचय सम्मेलन 29 सितंबर को

  • सम्मेलन से संबंधित समस्त जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7441166275 पर संपर्क किया जा सकता है।

रायपुर (विश्व परिवार)। आगामी 29 सितंबर को अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा यह युवक-युवती परिचय सम्मेलन अग्रसेन धाम रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति के संरक्षक विनोद जैन बड़जात्या, नरेंद्र जैन गुरु कृपा, विनोद जैन कोयला वाले और संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि सम्मेलन में पधारने वाले सभी महानुभावों के यथोचित आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन स्थल पर विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवारजनों को आपस में वार्तालाप करने के लिए उचित केबिन एवं वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन के लिए विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय की एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। साथ ही परिचय सम्मेलन के दिन विवाह योग्य युवकों का मंचीय परिचय कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने बताया कि सभी जगह से युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर उत्साह का वातावरण है और युवक-युवतियों के बायोडाटा सहित प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों से समाजसेवी जनों द्वारा इस आयोजन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

आयोजन समिति के महासचिव गजेंद्र पाटनी कुनकुरी, प्रदीप जैन विश्व परिवार और संदीप जैन लोहरिया ने जैन समाज से अपील की है कि वे अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय एवं बायोडाटा भेजकर इस परिचय सम्मेलन का लाभ उठाएं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts