छत्तीसगढ़रायपुर

वर्धमान वाटिका के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 21 लाख रुपये, महापौर मीनल चौबे ने किया भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 अंतर्गत शहीद हेमूकालाणी वार्ड कमांक 28 क्षेत्र में देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 में वर्धमान वाटिका परिसर में अधोसंरचना एव पर्यावरण उपकर मद अतर्गत 21 लाख रु की स्वीकृत लागत से वर्धमान वाटिका परिसर में हॉल निर्माण, विकास कार्य, उद्यान सौंदर्यीकरण के नवीन कार्य का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन वार्ड 28 पार्षद कृतिका जैन सहित वर्धमान वाटिका देवेन्द्र नगर सेक्टर – 5 उद्यान संचालन समिति के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओ, नवयुवको, महिलाओ की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए नागरिको को नगर निगम रायपुर की ओर से शानदार सौगात दी ।
महापौर मीनल चौबे ने जोन 2 कार्यपालन अभियंता पीडी घृतलहरे को स्वीकृति अनुसार तत्काल वर्धमान वाटिका परिसर में कार्य प्रारंभ करवाते हुए तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से कार्य जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। वार्ड पार्षद कृतिका जैन ने वर्धमान वाटिका देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 में विकास सौंदर्यीकरण हॉल निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर महापौर मीनल चौबे को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts