रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक (कॉर्पोरेट बैंकिंग एवं सब्सिडियरी) अश्विनी कुमार तिवारी के द्वारा श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, नया रायपुर को रु. 60,30,000 का अंशदान भेंट किया गया। इस अवसर पर बैंक के महा प्रबंधक (छत्तीसगढ़) मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन) दीपक कुमार अभिषेक और क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्र-1 आदर्श श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट से ट्रस्ट ऑफिसर एम जगदीश राव एवं को-ऑर्डिनेटर डॉ. निखिल शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. निखिल शुक्ला ने श्री सत्य साई संजीवनी सेंटर की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ के साथ ही देश की आधारभूत स्वास्थ्य संरचना को मजबूत बनाने में एसबीआई के योगदान की सराहना की और बैंक के प्रति आभार जताया।







