रायपुर (विश्व परिवार) । उच्च शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए श्री दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर ने वैश्विक एवं राष्ट्रीय मानक आधारित परिणाम-आधारित शिक्षा रैंकिंग-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डायमंड प्लस बैंड हासिल किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की परिणाम-आधारित शिक्षा पद्धतियों, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम, शोध एवं नवाचार, और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विवि की महानिदेशक डॉ. चार्मी दावड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, आप सभी की कठिन मेहनत का फल है कि हमारी विवि आज ओबीई- रैंकिंग 2026 में डायमंड प्लस बैंड संस्थान के रूप में स्थापित हुई है। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री चिन्मय दावड़ा, ने कहा:”ओबीई रैंकिंग 2026 में डायमंड प्लस बैंड मिलना संपूर्ण श्री दावड़ा विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है । हमारा लक्ष्य सदैव छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें भविष्य के वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करना रहा है।” प्रति-कुलपति डॉ. वरूण गंजीर ने कहा, ओबीई रैंकिंग 2026 में ‘डायमंड प्लस बैंड’ प्राप्त होना हमारे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान हमारी छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली, पारदर्शी मूल्यांकनऔर परिणाम-आधारित शिक्षण व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मानद निदेशक तुलसीदास संघानी एवं कुलसचिव विपिन श्रीवास्तव ने डीन एकेडमिक्स डॉ. नितिन जायसवाल, कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मनीष वर्मा, विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुरजीत डे मंडल, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मनीषा पांडेय सहित सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।







