रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर के स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत दिनांक 2 नवंबर 2026, सोमवार को महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में Mental Well&being and Stress Management (मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन) विषय पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों से परिचित कराना तथा उनके जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, आंतरिक शांति एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करना था। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, शैक्षणिक दबाव, अत्यधिक सोचने की प्रवृत्ति एवं तनाव जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह सत्र विशेष रूप से उपयोगी रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) जवाहर सूरीसेट्टी, वाइस चांसलर, RISU, मनोवैज्ञानिक, सरकारी नीति सलाहकार, एजुकेशन फ्यूचरिस्ट एवं AI और डिजिटल वेलबीइंग इनोवेटर स्पीकर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से स्ट्रेस को कन्ट्रोल करने के तरीकों को बताया। उनके साथ डॉ. अपूर्वा श्रीवास्तव, कार्डियोपल्मोनरी फिजियोथेरेपिस्ट, लाइफ अलाइनमेंट कोच, इंटरनेशनली सर्टिफाइड ऑरा रीडर एवं हीलर तथा आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी भी अपने अनुभव एवं विचार साझा किया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को तनाव के कारणों, उसके प्रभावों, सकारात्मक जीवनशैली, माइंडफुलनेस, बेहतर आदतों तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया । साथ ही विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर प्राप्त हुआ कि किस प्रकार वे अनावश्यक चिंताओं एवं ओवरथिंकिंग से दूर रहकर अपने जीवन में खुशी, संतुलन और सकारात्मकता बनाए रख सकते हैं।
महाविद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम का संदेश है “Pause] Breathe] Be Happy Be You!” अर्थात् ठहरें, गहरी साँस लें, खुश रहें और स्वयं बनें। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जैसमीन जोशी, उपप्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी, एडमीनिसस्टेªटर सुश्री शिवांगी मिश्रा, सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।







