छत्तीसगढ़रायपुर

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया

  • स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में गूंजा ‘भारत माता की जय’ – कैट

रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (ब्।प्ज्) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यालय में आज देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर  राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम के सुरों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। उन्होंने  आगे बताया कि “15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं है, यह हम सबके लिए आत्मसम्मान, बलिदान और संकल्प का दिवस है। आज हम केवल अपने तिरंगे को सलामी नहीं दे रहे, बल्कि उस संघर्ष को नमन कर रहे हैं जिसने हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया।” इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए, व्यापारियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया, जो आज आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। कैट के पदाधिकारी, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

कैट के प्रदेष अध्यक्ष परमानन्द जैन ने कहा कि कार्यक्रम में कैट के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देकर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और देश की प्रगति में योगदान देने का दिन है। व्यापार जगत प्रधानमंत्री के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हरसंभव सहयोग करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के पदाधिकारी, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे: – जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरेंद्रर सिंह, पवन वाधवा, भरत जैन, राकेष ओचवानी, कैलाष खेमानी, कान्ति पटेल, सतीश श्रीवास्तव मोहन वल्र्यानी, पिंकी अग्रवाल, अमरीक सिंह चाहिल, प्रीतपाल बग्गा, महेष खिलोसिया, विजय जैन, अमित गुप्ता, गोविन्द माहेष्वरी संजय जयसिंह, सूरज प्रताप सिंह, घनष्याम मोटवानी , द्ववारका लखवानी, मितेष पटेल, नरेश मखीजा, योगेष भानुषाली लक्ष्य टारगेट, रमाषंकर देवांगन, नारायण सेन, रविकांत तिवारी, भास्कर साहू, रमेष खोडियार, रूपेष कुमार पटेल, हेमराज कृपलानी, राजेष।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts