छत्तीसगढ़रायपुर

अमलीडीह के गार्डन और तालाब का होगा कायाकल्प, निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने दिए सफाई और मरम्मत के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार) । नगर के अमलीडीह क्षेत्र में स्थित गार्डन और तालाब की गंदगी से आम नागरिकों को मुक्ति दिलाने के लिए आज रायपुर नगर निगम के कमिश्नर संबित मिश्रा द्वारा रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर सुश्री रुचि शर्मा की उपस्थिति में तालाब और गार्डन परिसर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद विनय निर्मलकर भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर संबित मिश्रा द्वारा तालाब में व्याप्त गंदगी को साफ करने, मुख्य प्रवेश द्वार को नए सिरे से तैयार करने, पाथवे पर टूट चुके पेवर ब्लाक, टूटी फूटी बाउंड्रीवाल को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ओपन जिम के लिए आने वाले नागरिकों की मांग पर इसका कायाकल्प करने की बात कही।
निगम कमिश्नर श्री मिश्रा द्वारा गार्डन परिसर में स्थित सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया. साथ ही भवन की उपयोगिता के संबंध पार्षद विनय निर्मलकर से जानकारी ली गयी। मौके पर उपस्थित छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष वेदव्यास मिश्रा, सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष टी एस मजूमदार, संरक्षक श्री नायडू, पर्यावरण प्रेमी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आर डी दाहिया, समाज सेवी रामकुमार साहू आदि से चर्चा करते हुए स्वच्छता अभियान में सतत योगदान देते रहने की अपील की।
निगम कमिश्नर संबित मिश्रा निरीक्षण दल के साथ बापू की कुटिया भी गए। जहाँ उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध मनोरंजन साधनों को देखा। पर्यावरण प्रेमी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता विद्याभूषण दुबे द्वारा जनहित में नेकी की दीवार को हटाने और बड़ी संख्या में गार्डन आने वालों के पार्किंग की व्यवस्था दिलाने का आग्रह किया गया। साथ ही नागरिकों की ओर से गार्डन के भीतरी भाग से मुक्कड़ को हटाने का आग्रह निरीक्षण दल से किया गया। क्षेत्रीय निवासियों की गार्डन में चौकीदार रखने की मांग पर निगम कमिश्नर ने कहा कि गार्डन को गोद लेने के लिए किसी संस्था से बात कीजिए। उन्होंने यह भी कहा कि गोद लेने वाली संस्था गार्डन परिसर में अपना प्रचार प्रसार के लिए बोर्ड फ्लेक्स भी लगा सकेगी । निगम कमिश्नर ने निरीक्षण के अवसर पर उपस्थित समाज सेवियों आम नागरिकों से तालाब, गार्डन और आसपास के भाग को साफ- सुथरा रखने में सहयोग देने की विनम्र अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts