छत्तीसगढ़रायपुर

दो वार्डों में 60 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, पुरंदर मिश्रा–मीनल चौबे पहुंचे

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में अधोसंरचना मद अंतर्गत लगभग 30 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से वार्ड में विभिन्न 3 स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण आदि के नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर उत्तर विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित पहुंचकर नागरिकों को शानदार सौगात दी। रायपुर उत्तर विधायक ने महापौर सहित उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत सिविल लाइन वार्ड में विभिन्न 3 स्थानों पर अधोसंरचना मद अंतर्गत लगभग 30 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण और अन्य विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन कर नगरवासियों को शानदार सौगात दी।

रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 4 के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में लगभग 30 लाख रुपये एवं सिविल लाइन वार्ड में लगभग 30 लाख रुपये, इस प्रकार 2 वार्डों में कुल लगभग 60 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से 6 विभिन्न स्थानों पर नवीन विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम नेता प्रतिपक्ष एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड पार्षद आकाश तिवारी, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सिविल लाइन वार्ड पार्षद एवं निगम एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, गुलाबचंद कर्ष सहित बड़ी संख्या में पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड क्षेत्र के रहवासी, गणमान्यजन, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक, वरिष्ठ नागरिक और बच्चों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts