धर्म

22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान मोक्षस्थल गिरनार के लिए होगा दिल्ली से श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा का आयोजन विश्व जैन संगठन

  • भगवान सुपार्श्वनाथ के जन्म तप कल्याणक पर 25 जून 2026 को होगा शुभारंभ
  • अनेकों राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 5100 किमी का सफर तय कर धर्म यात्रा पहुंचेगी 19 जुलाई 2026 को गिरनार जी
  • संपूर्ण भारत से जैन समाज गिरनार जी पहुंचकर 20 जुलाई 2026 को मनाएगा नेमिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक

गुजरात (विश्व परिवार)। गुजरात की सबसे ऊंचे पर्वतराज की सबसे ऊंची चोटी से मोक्ष प्राप्त करने वाले यदुवंशी कृष्ण के चचेरे भाई 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर मोक्षस्थल श्री उर्जयंत गिरनार जी के दर्शन वंदना के लिए समस्त जैन समाज से निवेदन हेतु 5 मई 2026 को विश्व जैन संगठन के दिल्ली कार्यालय में विशेष सभा आयोजित।

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने विशेष सभा में भगवान नेमिनाथ निर्वाण दिवस पर संपूर्ण भारत से जैन समाज को गिरनार जी वंदना करने का निवेदन जैन समाज तक पहुंचाने के लिए 25 जून 2026 को सुपार्श्वनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक पर दिल्ली से गिरनार जी तक अनेकों राज्यों से होकर जाने वाली लगभग 5100 किमी लंबी 25 दिवसीय “श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा” की घोषणा की।

संजय जैन ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को जैन समाज के गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन वंदना हेतु केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को निवेदन पत्र प्रेषित कर दिया है और निवेदन किया कि सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो मेसेज पोस्ट कर दो समुदायों को लड़वाकर गिरनार जी पर्वतराज के पावन दर्शन वंदना में विघ्न पैदा करने का प्रयास करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो क्योंकि गुजरात हाई कोर्ट ने 17 फरवरी 2005 को पारित आदेश में पुलिस प्रशासन को प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा का निर्देश दिया है।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री यश जैन ने भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर बटेश्वर के दर्शन करने और सभी सदस्यों को अपने परिवार व मित्रों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

तीर्थ क्षेत्र कमेटी गुजरात अंचल अध्यक्ष पारस बज द्वारा गिरनार आने वाले सभी जैन श्रद्धालुओं को भोजन और रहने आदि की व्यवस्था किए जाने की सूचना संजय जैन द्वारा सभा को दी गईं।

तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने संपूर्ण भारत में विराजमान सभी पूज्य संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने का सुझाव दिया।

संगठन के कोषाध्यक्ष मयंक जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन, निपुण जैन, अभिषेक जैन पीएनबी, गौरव जैन, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन (सरधना), संगठन की लक्ष्मी नगर शाखा अध्यक्ष अतुल जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, सीए विपुल जैन (मौजपुर), सुमित जैन (कबूल नगर) और अन्य सदस्यों ने सभी सहयोगी संस्थाओं व बंधुओं का सहयोग लेकर धर्म यात्रा को सफल बनाने हेतु सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts