छत्तीसगढ़बिलासपुर

हाईवे पर युवती की खतरनाक स्टंटबाजी, बीयर उड़ाकर बनाया VIDEO; वायरल रील पर पुलिस एक्शन

बिलासपुर (विश्व परिवार)। हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद लोग सड़कों पर कार में स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. बिलासपुर में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवती ने नेशनल हाईवे पर बीयर उड़ाते हुए अपनी जन्मदिन मनाया, फिर कार में चढ़कर डांस भी किया. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी रील भी उपलोड की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. मामला संज्ञान में लेने पर पुलिस ने कार चालक पर जुर्म दर्ज किया है।
दरअसल, 27 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें CG 10 CD 1416 नंबर की एक कार सड़क पर चलती नजर आ रही है. कार के आगे एक युवती बीच सड़क पर रील बनाती दिखाई दे रही है. युवती सड़क के बीचो-बीच बियर की बोतल खोलकर जश्न मनाती दिख रही है. बोतल का स्प्रे हवा में उड़ाकर स्टंट भी करती नजर आ रही है. वायरल वीडियो सकरी क्षेत्र के नेशनल हाइवे का बताया जा रहा है. रील्स बनाने के इस खतरनाक जुनून में युवती चलती कार की छत पर भी खड़ी हो गई. कार की छत पर खड़े होकर पोज देना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है. रात के अंधेरे में सड़क पर किए जा रहे इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद की जान को खतरे में डालते हैं।
पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मंगला शुभम विहार ओम जोन निवासी प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर 36 साल को पकड़ लिया. उसके पास से बीएमडब्ल्यू क्रमांक सीजी 10 सीए, 3999 को जब्त कर यातायात नियम तोड़ने की वैधानिक कार्रवाई की गई थी. कोनी पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार क्रमांक सीजी 10, सीओ 1416 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 184 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
पतासाजी की जा रही
रामगोपाल करियारे एडीशनल एसपी ट्रैफिक ने मामले में जानकारी दी कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. वीडियो सकरी नेशनल हाइवे का लग रहा है. रील बनाने वाली लड़की की पतासाजी की जा रही है. उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts