छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नशे में मिला स्वास्थ्यकर्मी, वीडियो वायरल

बलौदाबाजार (विश्व परिवार)। जिला चिकित्सालय में रात्रि ड्यूटी के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मचारी के नशे की हालत में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद एक मरीज के परिजन ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारी की पहचान और वीडियो के वायरल होने की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है।
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि घटना बीती रात की है। उन्होंने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उसके निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सिविल सर्जन के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट और उच्च अधिकारियों के निर्देश के आधार पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई : CMHO
वहीं इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय की घटना है। सिविल सर्जन उस पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि समिति बनाकर इसकी जांच करें और यदि जांच में आदतन शराब के नशे में आता है तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts