Blog

रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर (विश्व परिवार)। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां :-

  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 23 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी :-

  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
  • दिनांक 22 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts