रायपुर (विश्व परिवार)। शिक्षक दिवस के अवसर पर आकृति चाइल्ड डेवलपमेंट एंड लर्निंग सेंटर, भाटागांव में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष जयंती प्रधान ने की।
कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. प्रीति उपाध्याय, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन रायपुर की डायरेक्टर डॉ. कविता कुंभज, समाजसेवी पीयूष जैन, बिट बाइट इन्फोटेक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर प्रिया गुप्ता, अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर शगुफ्ता अफरोज और एसएस क्रिएशन इवेंट कंपनी रायपुर के डायरेक्टर सार्थक जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में आकृति सेंटर के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। एसएस क्रिएशन इवेंट कंपनी, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, बिट बाइट इन्फोटेक एवं अजीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष जयंती प्रधान ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और भूमिका को रेखांकित करना रहा।







