किरंदुल (विश्व परिवार)। दिनांक 05.09.2026 को किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा परियोजना विद्यालय के सभागार में बीआईओपी सीनि.सेके.स्कूल, डीएवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, प्रकाश विद्यालय, विद्या मंदिर, भारत माता मॉडल स्कूल एवं प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वृहद स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि किशन आहुजा, मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) एवं विशिष्ट अतिथि सर्वश्री जे.सी.दास, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), एम.सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (एमएंडएस)/ टीआई, के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारे जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। आप चाहे जीवन के किसी भी पड़ाव पर हो शिक्षक की आवश्यकता सबको होती है। शिक्षक समाज की रीढ़ की हड्डी होती है जो हमारे चरित्र के निर्माण और भविष्य को आकार देने में तथा देश का आदर्श नागरिक बनाने में हमारी मदद करते हैं। साथ ही शिक्षकों का समाज में दिए जा रहे विशिष्ट योगदान को सहारा। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षण हेतु सर्टिफिकेट एवं उपहार वितरित किए। शिक्षिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में सर्वश्री बी.साम्या, महाप्रबंधक (सामग्री), सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशि.व सुरक्षा), एम.तिरूपति राव, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), अनिल वाल्मीकि, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), देवरायलू, अध्यक्ष, रोशन मिश्रा, उपाध्यक्ष, एसकेएमएस, विनोद कुमार कश्यप, अध्यक्ष, ए.के.सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन, बी.एल.तारम, अध्यक्ष, एनएससीएसटी कर्म.कल्या.समिति, शैलेन्द्र सोनी, सहा.महाप्रबंधक (मा.सं.), नरेन्द्र अंबाडे, सहा.महाप्रबंधक (मा.सं.), दीपक पाल, सहा.महाप्रबंधक (मा.सं.), प्रमोद कुमार, सहा.महाप्रबंधक (सुरक्षा), विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री कुनामी हंसदा, उप प्रबंधक (मा.सं.), श्रीमती रोजी निरोला, उप प्रबंधक (मा.सं.) ने बखूबी किया। अंत में मो.तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सफलता में मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा।







