धर्म

गुणायतन की राष्ट्रीय पदाधिकारियों में विदिशा नगर से प्रवक्ता के रूप में अविनाश जैन विद्या वाणी एवं निर्माण मंत्री के रूप में इंजीनियर चंद्रशेखर जैन को लिया गया

विदिशा (विश्व परिवार)। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के आशीर्वाद से गुणायतन, एवं गुणायतन कार्यकारी परिषद तथा श्री सेवायतन की नई टीम का संकल्प विधी समारोह राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सभी पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुआ उक्त टीम में निर्माणमंत्री के रुप में विदिशा नगर के आर्कीटेक्ट इंजीनियर चंद्रशेखर जैन तथा गुणायतन एवं श्री सेवायतन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अविनाश जैन विद्यावाणी को शामिल किया गया ज्ञातव्य रहे गुणायतन न्यास के द्वारा सिर्फ मंदिर निर्माण ही नहीं किया जा रहा वर्तमान में शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में नये नये उपक्रम प्रारंभ किए गए हैं जिसमें भोपाल का विद्या प्रमाण गुरुकुलम एवं विद्या प्रमाण सक्षम अकैडमी की शुरुआत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts