- कन्टेन्ट क्रीएशन के साथ कॅरेक्टर क्रीएशन सीखो : मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज ।
सोलापुर (विश्व परिवार)। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी पाश्चात्य सभ्यता की चकाचौंध में अपने भारतीय संस्कारों से विमुख होती जा रही है। भारत देश में धर्म,गुरू,माता-पिता एवं जीवन-मूल्यों आदि का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है ।
पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज के सानिध्य में सोलापुर में 13-9-2026 को जैन – जी मीट 2026 का आयोजन किया था। देश भर में युवाओं का विकास और उन्हें एक मंच पर लाने के लिए विभिन्न राज्य / शहरों / नगर से 50 युवा धर्मप्रभावक सोलापुर में आये थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. चंदन शहा, डॉ. सिद्धांत गांधी, सृष्टी डांगरे, अमित शहा जी द्वारा दिप प्रज्वलन से हुआ । सोलापुर के ऊर्जावान युवा भावेश शहा, आगम जैन (उ.प्र.) एवं संपूर्ण जैन- जी मीट 2026 टीम सोलापुर द्वारा सफल आयोजन किया था ।
पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की – content creation के साथ character creation सीखो । कन्टेन्ट जैन धर्म से जुडा हो।जैनत्व को हम प्रेसेंट कर रहे हैं । मात्र reel life के लिए नहीं, real life के लिए हो । वर्तमान में युवा ट्रेंडिंग में जिने के लिए ट्रेंड में कम और टेन्शन में ज्यादा हैं । As a Jain – दुसरे के पेज एवं दुसरे के कन्टेन्ट से जलसी करना बंद करें । sharing is caring । अपने साथ – साथ अपने अन्य मित्र एवं सभी छोटे छोटे पेजेस को भी सपोर्ट किजीये । सोशल मीडिया आपको Disturb कम डेव्हलोप ज्यादा करता हैं । हमें हर पल याद रखना चाहिए की – Who I am When The Camera is off ।
दिल्ली से पधारे मार्गदर्शक पियुष जैन जी ने धर्मप्रभावकों को मार्गदर्शन करते हुए कहा की – प्रभावक के बिना प्रभावना नहीं हैं । जैन इतिहास को जानना बहोत जरुरी हैं । अपने पुरातत्व को जानेंगे तो हम अपने आपको गौरवान्वीत होंगे । कनेक्टिव्ह वर्क करें और एक ग्लोबल व्हॉइस बने । जग भर में जैन सिद्धांत को जन जन तक पहूँचाए ।
शंका समाधान प्रोग्रॅम में श्री अभिषेक पाटील, प्रणिता पाटील, सुरभी जैन, संयुक्ता जोहरापूरकर, सर्वोदय जोहरापूरकर और प्रणव रायबागकर एवं धर्म प्रभावक द्वारा पूछे गए प्रश्नो का समाधान मुनि श्री सुप्रभ सागर महाराज जी द्वारा किया गया ।







