छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद में 13.79 लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से गुजरात ले जा रहे थे खेप

पिथौरा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने राजस्थान के 4 तस्करों को चेकिंग के दौरान पकड़ा, जिसके पास से 13 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
दरअसल, 23 अक्टूबर की रात एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली की 4 युवक पीट्ठू बैग में गांजा लेकर पैदल उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी की गई और चारों को पकड़ा गया।
13.79 लाख रुपए का गांजा जब्त
वहीं जब उनके पीट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर 27.590 किलो अवैध गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत 13,79,500 रुपये आंकी गई। साथ ही उनके कब्जे से 4 मोबाइल भी जब्त किया गया।
ओडिशा से अहमदाबाद ले जाने की थी तैयारी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा को फुलबानी, जिला कंदमाल, उडिसा से अहमदाबाद गुजरात लेकर जा रहे हैं। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रणछोड पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 28 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
  2. प्रवीण कुमार पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 24 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
  3. संजय सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 25 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।
  4. नारायण वाराडी पिता देवाजी वाराडी उम्र 46 साल साकिन पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान)।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts