छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर  (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुलाकात के दौरान शहर में कानून व सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जन-सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और नागरिक सहयोग जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भी चेम्बर पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन जनता व व्यापारिक वर्ग की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है तथा सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के सहयोग का स्वागत करता है।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष-सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष-निकेश बरडिया, सलाहकार-किशोर आहूजा, अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, मंत्री-प्रशांत गुप्ता, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी एवं सदस्य अमित धावना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts